बकरीद से पहले मुंबई की सोसायटी में कुर्बानी के लिए बकरे लाए जाने पर हुआ हंगामा
मुंबई की एक सोसायटी में मुस्लिम दंपति द्वारा बकरीद से पहले बकरे लाने के विरोध में अन्य लोगों ने हंगामा किया है। एक वीडियो में लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे। एक महिला ने कहा, "सोसायटी में बकरा लाने की अनुमति नहीं है।" सोसायटी में कुर्बानी के लिए बकरे लाने पर 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।