बकवास छापना बंद करो: कास्टिंग काउच के अपने अनुभव की फर्ज़ी रिपोर्ट पर हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि हंसिका ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के अनुभव को लेकर बात की है। हंसिका ने रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्वीट किया, "मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा! बकवास छापना बंद करो!" रिपोर्ट में किसी ऐक्टर के नाम का ज़िक्र नहीं था।