बकिंघम पैलेस ने किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला के नए मोनोग्राम का किया अनावरण
बकिंघम पैलेस ने किंग चार्ल्स की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला के नए मोनोग्राम का अनावरण किया है। इओन क्लेटन द्वारा डिज़ाइन किए गए इस मोनोग्राम में कैमिला के नाम के पहले अक्षर 'सी' और क्वीन के लिए लैटिन शब्द रेजीना के 'आर' को शामिल किया गया है। कैमिला अपने निजी लेटरहेड, कार्ड्स और गिफ्ट्स पर यह मोनोग्राम का इस्तेमाल करेंगी।