बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा अरेस्ट करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया उनके अपहरण का केस
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के मामले में बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। बकौल पंजाब पुलिस, 5 नोटिस दिए जाने के बावजूद बग्गा पेश नहीं हुए थे और गिरफ्तारी से पहले जनकपुरी थाने (दिल्ली) को सूचित किया गया था।