बच्चों को इन 5 मौकों पर झूठ बोलना जरूर सिखाएं, क्रिएटर ने दी सलाह
एक पैरेंटिंग कंटेंट क्रिएटर कपल ने बताया है कि बच्चों को अनजान लोगों से सुरक्षा के लिए झूठ बोलना सिखाना चाहिए। उनके मुताबिक, कोई मम्मी-पापा घर पर है या नहीं पूछे तो बच्चा हां ही बोले, कोई कुछ दे, लिफ्ट ऑफर करे, पर्सनल जानकारी पूछे या कहे कि 'ये बात मम्मी-पापा को मत बताना' तो बच्चे को झूठ बोलना चाहिए।