बच्चों को गुदगुदी करने से उन्हें हो सकती हैं सांस लेने समेत ये दिक्कतें
मदरहुड हॉस्पिटल (पुणे) के डॉक्टर जगदीश कथवटे के मुताबिक, अगर बच्चे को बहुत ज़ोर से या गर्दन या कमर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गुदगुदी की जाए तो उन्हें इससे दर्द और बेचैनी हो सकती है। डॉक्टर जगदीश ने कहा कि गुदगुदी के दौरान होने वाली हंसी अनैच्छिक होती है और इससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।