बच्चों को डांस व गाने के ज़रिए अंग्रेज़ी सिखाती हैं दिल्ली के सरकारी स्कूल की टीचर
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका मनु गुलाटी छात्रों को फर्राटेदार अंग्रेज़ी सिखाने के लिए 'पेडागोगी' कॉन्सेप्ट के ज़रिए पढ़ाती हैं। इसके तहत बच्चों को कभी आर्ट तो कभी नाच-गाकर पढ़ाया जाता है। वहीं, मनु अंग्रेज़ी गाने सुनाकर बच्चों को इंग्लिश के नए-नए शब्द सिखाती हैं। साल 2018 में उन्हें नैशनल टीचर्स अवॉर्ड मिल चुका है।