बच्चों को रोज़ाना एक घंटा खेलना क्यों है ज़रूरी? न्यूट्रिशनिस्ट ने गिनाए फायदे
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि 5-17 साल के बच्चों को रोज़ाना कम-से-कम एक घंटे खेलना चाहिए, इससे हड्डियां-मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि दौड़ने/कूदने/चढ़ने/दूसरे खेलों से शरीर ऐक्टिव रहता है जिससे जोड़ों की कार्यक्षमता और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। फिजिकल ऐक्टिविटी बच्चों की कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस सुधारने में मदद करती है।