बच्चों को रुपए-पैसों से जुड़ी कौन-कौनसी 5 बातें ज़रूर बतानी चाहिए?
मनीकंट्रोल ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा रुपयों-पैसों से जुड़ी 5 बुनियादी बातें ज़रूर बतानी चाहिए। ये बातें 'कर्ज़ और ब्याज दर' (बच्चों को सिखाएं, बहुत ज़रूरत पड़ने पर कर्ज़ लेना चाहिए), 'सेविंग्स का महत्व' (आदत जितनी जल्दी पड़े उतना अच्छा), 'निवेश करना', 'फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स' (शेयर, म्यूचुअल फंड्स, एफडी) और 'इंश्योरेंस' हैं।