बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने कहा है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के मद्देनज़र ऑस्ट्रेलिया में 16-वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन किया जाएगा। एल्बानीज़ी ने कहा, "सोशल मीडिया हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है।" गौरतलब है, नॉर्वे में पहले से सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष है।