बच्चों को स्कूल नहीं भेजता है यह कपल, तालीम देने का खोजा अनोखा तरीका
फ्लोरिडा (अमेरिका) की डायना ब्लिंक्स और उनके पति स्कॉट ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला किया है और उन्हें दुनियाभर की यात्रा करवाते हुए पढ़ा रहे हैं। डायना के मुताबिक, "हमारी बेटियां किताबों से नहीं, जीवन से सीखें...दुनिया को खुद देखें, महसूस करें...बच्चों को घर से पढ़ाना सिर्फ संभव ही नहीं, मज़ेदार भी है।"