बच्चे 'चोली के पीछे क्या है' गाते हैं और लोग हंसते हैं: अश्लील गानों पर शबाना आज़मी
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने स्त्रियों को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले आइटम सॉन्ग्स पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि इवेंट्स में छोटे बच्चे 'चोली के पीछे क्या है' गाना गाते हैं और लोग हंसते रहते हैं जिससे उन्हें चिंता होती है। बकौल आज़मी, ऐसे गाने उन्हें असुविधाजनक लगते हैं और वह ऐसे गानों के बोल से सहमत नहीं हो पाती हैं।