बच्चों ने अजगर को बनाया स्लाइडर झूला, वीडियो में फिसलते दिखे
'आरटी' ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्चे एक अजगर को स्लाइडर झूला के तौर पर इस्तेमाल करके उससे खेलते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर जावा (इंडोनेशिया) का है। वीडियो में बच्चे और आसपास खड़े लोग हंसते हुए दिख रहे हैं। एक यूज़र ने मज़ाक में कहा, "अजगर बस दिखावा कर रहा है।"