बच्चों में बढ़ रही बीमारियों के लिए स्क्रीन, पढ़ाई का दबाव व खराब खानपान ज़िम्मेदार है: डॉक्टर
मदरहुड अस्पताल (गुरुग्राम) के मेडिकल डायरेक्टर (नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक्स) डॉक्टर संजय वज़ीर ने कहा है कि आजकल बच्चे ज़्यादा स्क्रीन देखने, पढ़ाई के दबाव और खराब खानपान की वजह से मानसिक व शारीरिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में चिंता, डिप्रेशन और अटेंशन डेफिसिट हाइपरऐक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) जैसी मानसिक बीमारियां आम हो गई हैं।