बच्चों से कहा था- 'मैं हेलन से प्यार करता हूं, उनका सम्मान करना': सलीम खान
स्क्रीनराइटर सलीम खान ने डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' के एक एपिसोड में बताया है कि उन्होंने अपने बच्चों को ऐक्ट्रेस हेलन से अपने रिश्ते के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, "बच्चों से कहा कि मैं हेलन से प्यार करता हूं और जानता हूं कि आप उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते। उनका अपनी मां की तरह ही सम्मान करना।"