बच्चे के कंधे को चीरकर मुंह से बाहर निकला सरिया, बची जान
सूरत (गुजरात) में 13-वर्षीय बच्चा तीन मंज़िला इमारत से गिरने के बावजूद बच गया। हादसे में एक लोहे का सरिया उसके कंधे को भेदते हुए मुंह से बाहर निकल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़का इमारत के पास की निर्माणाधीन इमारत पर छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था और तभी उसका पैर फिसल गया और वह सरिया पर जा गिरा।