बच्चे को थप्पड़ मारने पर बिहार में अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को लाठी से पीटा
गयाजी (बिहार) में कथित तौर पर एक बच्चे को थप्पड़ मारने वाले शिक्षक को बच्चे के अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है। शिक्षक ने दो छात्रों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हुए बच्चे को थप्पड़ मारा था। वीडियो में अभिभावक हंगामा करते और शिक्षक को लाठी से पीटते दिख रहे हैं।