बच्ची के मुंह से टपकने लगा लार और सुन्न पड़ा शरीर, फूड पॉइज़निंग का हुआ शक; स्कैन से हुआ खुलासा
अमेरिका में असहनीय दर्द के बाद 11-वर्षीय बच्ची ऑब्रे के मुंह से लार टपकने लगा और वह बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने मामूली फूड पॉइज़निंग बताया। थोड़ी देर बाद ऑब्रे की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसका सीटी स्कैन किया गया। स्कैन में उसके दिमाग के भीतर सफेद धब्बा दिखा जिसे डॉक्टर्स ने ब्रेन स्ट्रोक बताया।