बच्ची के रेप-हत्या मामले में कलकत्ता HC ने दिया फिर से शव का पोस्टमॉर्टम करने का आदेश
दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में चौथी कक्षा की 10-वर्षीय बच्ची के रेप-हत्या के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिर से शव का पोस्टमॉर्टम करने का आदेश दिया है। जस्टिस तीर्थंकर घोष ने बच्ची के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दूसरा पोस्टमॉर्टम सोमवार को एम्स (कल्याणी) में बरुईपुर अदालत के एसीजेएम की उपस्थिति में किया जाए।