बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही जांच शुरू करे पुलिस, इंतज़ार न करे: दिल्ली HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़ी याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत जांच करे और इसमें 24 घंटे का इंतज़ार न करे। बकौल हाईकोर्ट, 24 घंटे की देरी के कारण बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।