बच्ची के स्कूल बैग के नीचे से एमपी में मिला कई फीट लंबा अजगर
धार (मध्य प्रदेश) में एक बच्ची के स्कूल बैग के नीचे से कई फीट लंबा अजगर मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका पता तब चला जब स्कूल जाने के लिए बच्ची अपना स्कूल बैग लेने गई थी। इसके बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।