बच्चे ने कहा- गैस पर चाय बनती है और चाय पीने से गैस बनती है; डॉक्टर ने दी प्रतिक्रिया
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत ने एक बच्चे के वीडियो 'गैस पर चाय बनती है और चाय पीने से गैस बनती है' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर आपको गैस, अपच और ब्लोटिंग है तो चाय पीना कम/बंद कर दीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "चाय में मौजूद टैनिन्स के चलते आयरन अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है...जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बढ़ता।"