बच्ची ने यूपी में स्केच बनाकर मां की हत्या का किया खुलासा; बोली- पापा ने मम्मी को मारा
झांसी (यूपी) में 5 वर्षीय बच्ची ने स्केच बनाकर अपनी मां की हत्या का खुलासा किया है। बच्ची ने कहा, "पापा ने पहले मम्मी को मारा...फिर फांसी लगा दी।" ससुरालवालों ने महिला के परिवारवालों को बताया था कि उसने आत्महत्या की है। ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप है व मामले में केस दर्ज हो गया है।