बच्चे हैं, यह तो कर ही सकते हैं: पुलिस एस्कॉर्ट में बेटे के रील बनाने पर राजस्थान के डिप्टी CM
पुलिस के एस्कॉर्ट में बेटे के खुली जीप में रील बनाने की आलोचना होने के बाद राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा है, "बच्चे हैं, यह तो कर ही सकते हैं।" उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोग उनके बेटे के स्कूल के दोस्त हैं और कार उन्हीं की है। उन्होंने कहा, "मैं खेद प्रकट करता हूं।"