बचत करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं भारतीय, चीनी लोग हैं सबसे आगे: SBI सर्वे
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक, बचत करने के मामले में भारत के लोग दुनियाभर में चौथे नंबर पर हैं। भारत की सेविंग रेट 30.2% है जो दुनिया के औसत 28.2% से अधिक है। बचत के मामले में चीन के लोग 46.6% के साथ पहले नंबर पर हैं और इंडोनेशिया 38.1% के साथ दूसरे नंबर पर है।