बचत खाते में कितनी नकदी की जा सकती है जमा और उससे अधिक जमा करने पर क्या होगा?
अगर कोई खाताधारक 1 वित्त वर्ष में बचत खाते में ₹10 लाख या उससे अधिक नकदी जमा करता है तो बैंको को आयकर विभाग को इसकी सूचना देनी होती है। इसके बाद विभाग खाताधारक से पैसे का स्रोत पूछ सकता है और स्रोत गलत पाए जाने पर जमा राशि पर 60% टैक्स, 25% सरचार्ज, और 4% सेस लगा सकता है।