बचने के लिए हॉस्टल के कमरों में भागा था सुसाइड करने वाला जादवपुर यूनिवर्सिटी का छात्र: पुलिस
जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की खुदकुशी की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने बताया है कि घटना से पहले हॉस्टल में घुमाए जाने के दौरान पीछा कर रहे सीनियर्स से बचने के लिए पीड़ित एक कमरे से दूसरे कमरे में भागा था। बकौल पुलिस, हॉस्टल में घुमाने के दौरान सीनियर्स ने उसे निर्वस्त्र किया, धमकाया और समलैंगिक गालियां दीं।