बचपन में कुछ मिनटों के लिए मर गई थी लेकिन फिर ज़िंदा हो गई: अभिनेत्री नीति टेलर
अभिनेत्री नीति टेलर ने एक इंटरव्यू में कहा है, "बचपन में मरने वाली थी...मैं कुछ मिनटों के लिए मरी और फिर ज़िंदा हो उठी थी। मैंने ज़िंदगी की वह जंग लड़ ली तो अब कुछ भी कर सकती हूं।" गौरतलब है, पिछले साल एक डांस रिऐलिटी शो में नीति ने बताया था कि बचपन में उनके दिल में छेद था।