बचपन में स्कूल से लौटते समय मार्केट में छेड़छाड़ हुई थी, किसी ने मदद नहीं की: शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह ने 'न्यूज़ 18' को बताया है कि बचपन में स्कूल से लौटते समय उनके साथ रास्ते में छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने बताया, "मैं बहुत छोटी थी और डरी हुई थी पर (मदद के लिए) कोई सामने नहीं आया।" शेफाली ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी बेटियां तभी सुरक्षित होंगी जब हम बेटों की सही परवरिश करेंगे।"