बचपन में हकलाता था, 'बाहुबली' में प्रभास के लिए डबिंग करने से मिली नई पहचान: शरद केलकर
ऐक्टर शरद केलकर ने बताया है कि बचपन से लेकर ऐक्टिंग शुरू करने से पहले तक वह हकलाते थे। शरद ने बताया कि फिल्म 'बाहुबली' में अभिनेता प्रभास के किरदार के लिए आवाज़ देने के बाद उन्हें नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा, "लोग मुझे जानते थे लेकिन 'बाहुबली' के बाद लोग मुझे वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में जानने लगे।"