बचपन में हमारी शेल्फ उनके मैच के टेप्स से भरी रहती थी: फुटबॉलर पेले के निधन पर अभिषेक

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हमारी शेल्फ उनके व ब्राज़ील टीम के मैच टेप्स से भरी रहती थी।" उन्होंने लिखा, "कुछ साल पहले भारत दौरे के दौरान उनके ऑटोग्राफ वाली जर्सी पाने में सफल रहा था जो मेरे ऑफिस की शोभा बढ़ाती है।"

Load More