बचपन से उन्हें गाते हुए सुनता आया हूं, उन्हें जानना सम्मान की बात: केके को लेकर टाइगर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने दिवंगत गायक केके को लेकर कहा है कि वह उन्हें बचपन से देखते और गाना गाते हुए सुनते आए हैं। उन्होंने कहा कि केके को जानना और उनके साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। बकौल टाइगर, "अपनी फिल्म 'बागी 3' में उनके गाने 'दस बहाने' का चेहरा बनना...मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।"