बचपन से जो अखबार पढ़ा, वो भी फेक न्यूज़ छापने लगे: 'फार्महाउस में पिच बनाने' की रिपोर्ट पर कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में उस रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें दावा किया गया कि वह अपने अलीबाग (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस में क्रिकेट पिच बनवा रहे हैं। कोहली ने खबर की हेडिंग का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "बचपन से जो अखबार पढ़ा है, वो भी फेक न्यूज़ छापने लगे अब।"