बचपन से शाकाहारी थी, 'बड़े मियां छोटे मियां' के दौरान मीट खाना शुरू किया: मानुषी छिल्लर
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के दौरान मीट खाना शुरू किया था। उन्होंने कहा, "मैं बचपन से शाकाहारी थी लेकिन कोविड-19 होने के बाद मैं अपनी सेहत को लेकर डर गई थी।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे पिता जो एक डॉक्टर भी हैं उन्होंने मुझे मीट खाने की सलाह दी थी।"