बचा लीजिए, मेरी शादी पागल से की गई जिसने मुझे ज़िंदा जलाने की कोशिश की: पीएम से महिला
राजस्थान की तरुणा शर्मा ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा है, "मुझे बचा लीजिए...घरवालों ने मेरी शादी जबरन 40-वर्षीय पागल व्यक्ति से कराई...जिसने...मुझे ज़िंदा जलाने की कोशिश की।" प्रेम विवाह करने वाली शर्मा की छत्तीसगढ़ के शख्स से यह दूसरी शादी थी। पुलिस ने महिला को ससुराल से ले जाकर सखी वन सेंटर को सौंपा है।