बच्चा पिता के साथ खुश है: उसकी कस्टडी को लेकर जर्मन कोर्ट का आदेश खारिज कर कर्नाटक एचसी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने जर्मनी की एक अदालत द्वारा पारित उस आदेश को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है जिसमें 9-वर्षीय बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दी गई थी जो वहां रहती है। बकौल हाईकोर्ट, बच्चा अपने पिता के साथ खुश है। दरअसल, पत्नी से अलग होने के बाद बच्चे का पिता उसे जर्मनी से लेकर बेंगलुरु आया था।