बच्चा पैदा ना करने के चलते ब्रैड पिट से मेरी शादी टूटने की खबरें बिल्कुल झूठ थीं: जेनिफर
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक के कारणों को लेकर छपी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "अपने करियर की परवाह करती थी...(कहा गया था कि) हमारी शादी टूटी क्योंकि मैं उन्हें (पिट को) बच्चा नहीं देना चाहती थी...यह बिल्कुल झूठ था।" गौरतलब है, एनिस्टन-पिट का साल 2005 में तलाक हुआ था।