बच्ची की मौत के बाद एमपी में पिता को ड्राइवर ने उतारा, कहा- शव के लिए नहीं है ऐम्बुलेंस
धार (मध्य प्रदेश) में गुरुवार को 4-वर्षीय बच्ची की ऐम्बुलेंस में मौत होने के बाद ड्राइवर ने उसके पिता को यह कहकर उतार दिया कि 'गाड़ी शवों के लिए नहीं है'। इसके बाद शख्स एक मोटरसाइकिल पर शव ले गया। बकौल शख्स, सर्जरी के बाद दौरे पड़ने पर बच्ची को रत्लाम रेफर किया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।