बच्ची को बेरहमी से पीटती व गला दबाती दिखी मां, सोशल मीडिया यूज़र्स ने की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक बच्ची को बेरहमी से पीटती व उसका गला दबाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात के घर का है और महिला उस बच्ची की मां है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने महिला पर कार्रवाई की मांग की है।