बच्चे की हत्या करने के बाद बिहार में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
पटना (बिहार) के पुनपुन में एक 12-वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के बाद एक शख्स हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त था और लोगों ने टावर पर चढ़कर उसे नीचे गिराया व पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।