बच्चे को सुरक्षित माहौल चाहिए: महिला के अफेयर के चलते पिता को कस्टडी देते हुए कर्नाटक एचसी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक मामले में महिला के अफेयर के चलते 7-वर्षीय बच्ची की कस्टडी उसके पिता को देने का फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार रखा है। बकौल हाईकोर्ट, बच्ची को सुरक्षित माहौल की ज़रूरत थी। 2018 में पति से अलग होने के बाद बच्ची को माता-पिता के पास छोड़कर महिला बेंगलुरु में दूसरे पार्टनर के साथ रह रही थी।