बच्चे ने बिहार के सीएम से कहा- अभिभावक मुझे पढ़ाना नहीं चाहते, मदद करें; वीडियो हुआ वायरल

नालंदा (बिहार) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और छठी कक्षा के एक छात्र के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। बच्चे ने मुख्यमंत्री से कहा, "सर, मुझे पढ़ने के लिए हिम्मत दीजिए (मदद कीजिए)...अभिभावक पढ़ाना नहीं चाहते हैं।" वहीं, मुख्यमंत्री ने एक अधिकारी से बच्चे की बात कराई और उसकी पढ़ाई का इंतज़ाम करने के निर्देश दिए।

Load More