बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं महिलाएं: सिख संत के बयान पर पंजाब महिला आयोग
पंजाब में दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के 'प्रत्येक सिख कम-से-कम 5 बच्चे पैदा करे' बयान को पंजाब राज्य महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा, "महिलाएं बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं जो 5-5 बच्चे पैदा करें।"