बच्चों के लिए कई बार ब्रेकअप करना चाहा: जावेद के शादीशुदा होते हुए उनसे रिश्ता रखने पर शबाना
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने 'कर्ली टेल्स' से गीतकार जावेद अख्तर के ऐक्टर-स्क्रीनराइटर हनी ईरानी के साथ शादीशुदा होने के बावजूद उनसे रिश्ता रखने पर कहा है, "बेहद कठिन दौर था। कोई नहीं समझ सकता...हम तीनों पर क्या गुज़री।" उन्होंने कहा, "बच्चों (फरहान व ज़ोया अख्तर) के चलते हमने कई बार ब्रेकअप करना चाहा।" जावेद-शबाना की शादी 1984 में हुई थी।