बच्चों ने मीम देखकर मेरे साथ फोटो ली थी, मेरी फिल्म या शो नहीं देखा था: पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'कर्ली टेल्स' से हुई बातचीत में अपने फैन्स से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा, "मैं अपने गांव में था, दो बच्चे मेरे साथ तस्वीर लेने आए। मैंने उनसे पूछा था 'आपने मेरा क्या काम देखा है?'" उन्होंने आगे बताया, "उन लोगों ने मेरे मीम देखे थे और इसलिए फोटो खिंचवाने आए थे।"