बजाज हाउसिंग के शेयर लिस्टिंग के दूसरे दिन अपर सर्किट के करीब पहुंचे
बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर करीब 10% तक उछलकर अपर सर्किट के करीब (₹181.48/शेयर) पहुंच गए। फिलहाल शेयर ₹178/शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। बजाज हाउसिंग के शेयर सोमवार को 114% से अधिक के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे और पहले ही दिन इसमें 10% का अपर सर्किट लगा था।