बजाज हाउसिंग फाइनेंस का ₹6,560 करोड़ का आईपीओ 9-11 सितंबर को खुलेगा
बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के ज़रिए ₹6,560 करोड़ जुटाने की योजना है। इसमें ₹3,560 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही ₹3,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल रहेगा। बकौल कंपनी, आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।