बजट 2023 से पहले निवेशकों को 2 दिन में ₹12 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले खुदरा निवेशकों को 2 कारोबारी सत्रों में करीब ₹12 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,000 अंक से अधिक गिरकर 59,330 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 288 अंक गिरकर 17,604 पर बंद हुआ। इस हफ्ते निफ्टी पीएसयू बैंक, मेटल, बैंक और रियल्टी के सूचकांकों में 4% से अधिक की गिरावट आई है।