मध्यम वर्ग के हाथों में खर्च करने योग्य आय सुनिश्चित करने के लिए उद्योग जगत ने सरकार से आम बजट 2025-26 में सालाना ₹20 लाख तक कमाने वालों के लिए व्यक्तिगत आयकर में कटौती की उम्मीद जताई है। इसके अलावा ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी और रोज़गार केंद्रित क्षेत्रों को प्रोत्साहन दिए जाने की उम्मीद भी जताई गई है।