बजट के बाद किन शेयरों में पैसा लगाने का सुझाव दे रही हैं ब्रोकरेज कंपनियां?
बजट में हाउसिंग सपोर्ट, रिन्युएबल एनर्जी को बढ़ावा देने और पूंजीगत व्यय से जुड़ी घोषणाओं के बाद नोमुरा ने एसबीआई, रिलायंस, ऐलऐंडटी और एमऐंडएम के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सुझाए। शेयरखान ने टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और अल्ट्राटेक सीमेंट में पैसा लगाने का सुझाव दिया है।